20 मार्च 2013 - 20:30

पिछले साल साम्राज्य के साथ हमारे मुक़ाबले में जो बात स्पष्ट थी वह दुश्मनों से ईरानी राष्ट्र और ईरान शासन प्रणाली के विरूद्ध अपनाया जाने वाला कठोर रवैया था, लेकिन देखने में दुश्मन का रवैया कठोर था लेकिन वास्तव में ईरानी राष्ट्र ने इस साल विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का प्रदर्शन किया और बड़ी सफलताएं अपने नाम कर लीं

ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़्मा सैयद अली ख़ामेनई ने कहा है कि ईरान के दुश्मनों का कहना था कि वह आर्थिक बहिष्कार द्वारा ईरानी राष्ट्र को बेबस कर देंगे लेकिन इसमें उन्हें नाकामी हुई और हमने अल्लाह की कृपा से कई क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां और सफलताएं हासिल की। ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने नए हिजरी सौर वर्ष तेरह सौ बान्नवे को ईरानी राष्ट्र के लिए राजनीतिक और आर्थिक संघर्ष के नाम से नामित किया है।ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने नए हिजरी सौर सन तेरह सौ बान्नवे के आरम्भिक क्षणों में दिये गए अपने संदेश में पिछले साल ईरानी राष्ट्र की प्रगति विशेष रूप से साम्राज्य के साथ आर्थिक और राजनीतिक टकराव और ईरानी राष्ट्र की सफलता की ओर इशारा करते हुए नए हिजरी सौर वर्ष के दौरान राजनीतिक और आर्थिक क्षेत्रों में ईरानी राष्ट्र की उपस्थिति, विकास और प्रगति पर बल देते हुए कहा कि अल्लाह की कृपा से इस साल ईरान की जनता और सरकार आर्थिक और राजनीतिक क्षेत्रों में बड़े काम अंजाम देगी।आपने अपने संदेश में कहा कि पिछले साल साम्राज्य के साथ हमारे मुक़ाबले में जो बात स्पष्ट थी वह दुश्मनों से ईरानी राष्ट्र और ईरान शासन प्रणाली के विरूद्ध अपनाया जाने वाला कठोर रवैया था, लेकिन देखने में दुश्मन का रवैया कठोर था लेकिन वास्तव में ईरानी राष्ट्र ने इस साल विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति का प्रदर्शन किया और बड़ी सफलताएं अपने नाम कर लीं।  ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर हज़रत आयतुल्लाहिल उज़मा सैयद अली ख़ामेनई कहा है कि ईरान के दुश्मनों का कहना था कि वह आर्थिक बहिष्कार द्वारा ईरानी राष्ट्र को बेबस कर देंगे लेकिन उन्हें इसमें असफलता का मुंह देखना पड़ा और हमने अल्लाह तआला की कृपा से विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कीं।ईरान की इस्लामी क्रांति के सुप्रीम लीडर ने नए हिजरी सौर साल में आयोजित होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के बारे में कहा कि ईरान की जनता चुनाव में भरपूर हिस्सा ले कर इस क्षेत्र में भी अपनी और अपने देश के अच्छे भविष्य की गारंटी देगी।